ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने अफगान क्रिकेट बोर्ड के देहरादून स्टेडियम को छोड़कर किसी अन्य स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने की खबर पर अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य सरकार या स्टेडियम का संचालन कर रही कंपनी से अफगान बोर्ड ने इस संबंध में कोई वार्ता नहीं की है। न ही बोर्ड की तरफ से औपचारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अफगान बोर्ड को स्टेडियम या सुविधाओं से कोई दिक्कत कभी नहीं रही। अगर अफगान बोर्ड ऐसी कोई इच्छा जाहिर करेगा तो उस पर वार्ता की जाएगी।