ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डील वॉलीबाल क्लब की ओर से आयोजित थर्ड इंटर डिपार्टमेंट डे नाइट वॉलीबाल चैंपियनशिप में एजुकेशन बी की टीम विजेता रही। फाइनल में उन्होंने एजुकेशन ए की टीम को 2-1 से शिकस्त दी। एजुकेशन बी ने 25-27, 25-23 और 25-20 से जीत हासिल की। इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में एजुकेशन ए ने बीएसएनएल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। मुख्य अतिथि ईएमयू प्रमुख विलियम्स पॉल, विशिष्ट अतिथि डील के वैज्ञानिक संजय रावत और खालिद ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नरेंद्र चौहान, प्रसन्न सिंह नेगी, शिशुपाल रावत, अशोक चौधरी, रविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।