फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: आचार संहिता के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करें

विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

देहरादून। निर्वाचन आयोेग की ओर से मतदान की तिथियां घोषित होने के साथ ही आचार संहिता के पालन को लेकर आयोग ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मंगलवार को सचिवालय में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से वीडियो कांफ्रैसिंग के जरिये तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन कराया जाए।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि किसी मतदान केंद्र के भवन का नाम परिवर्तित हुआ हो या किसी मतदान केंद्र के क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत किए जाने की स्थिति में तत्काल इसकी जानकारी मुहैया कराई जाई। कहा कि मतगणना केंद्रों की सुनियोजित व्यवस्था की जाए। नामांकन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती समय पर कर ली जाए। आदर्श संहिता के उल्लंघन करने वालों की निगरानी की जाए। इसके लिए ‘सी विजिल’ मोबाइल एप का भी इस्तेमाल किया जाए।

मुुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी सरकारी कार्यालयों में लगाए गए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स, वालपेटिंग एवं कटआउट हटा दिए गए हैं। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के 48 घंटे के भीतर जन संपत्तियों मसलन रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट, शहर में लगे बिजली के खंभों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों से सभी दलों की प्रचार सामग्री को हटाया जाए। किसी भी राजनैतिक दल, प्रत्याशी व समर्थकों द्वारा किसी भी प्रकार के विभागीय वाहन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही समाचार पत्रों, इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से सत्तापक्ष द्वारा अपनी उपलब्धियों के संबंध में प्रचार न होने पाए। साथ ही सरकारी धन का दुरुपयोग न होने पाए। विभागीय वेबसाइट पर राजनीतिक व्यक्तियों के सभी फोटोग्राफ एवं उपलब्धियों का विवरण न हो। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, झरना कामठान, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें