फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना के निजीकरण का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना को किसी गैर सरकारी संगठन को सौंपे जाने का उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन ने विरोध किया है। इसके अलावा भोजनमाता कामगार यूनियन मानदेय समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन का कहना है कि 19 नवंबर को दिल्ली में संसद भवन पर प्रदर्शन के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भोजनमाताओं के लिए योजनाएं लागू करने, मानदेय बढ़ाने पर सहमत जताई थी, लेकिन देश की ढाई लाख भोजनमाताओं को अभी तक कोई लाभ नहीं मिल पाया है। इस बाबत यूनियन ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर भोजनमाताओं को न्यूनतम 18000 मानदेय, विद्यालय बंद करने पर रोक, भोजनमाताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाने, भोजनमाताओं से अतिरिक्त कार्य लेने, सेवा से निकाली गई भोजनमाताओं को दोबारा नियुक्ति देने, सेवानिवृत्त ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ देने आदि मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें