फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने किया 47 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आरएसएस और शहीद संदीप सिंह स्मृति समिति की ओर से रविवार को सीमाद्वार में आयोजित शिविर में 47 स्वयंसेवियों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में आईएमए ब्लड बैंक के विशेषज्ञों ने सुरक्षित रक्तदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सीमाद्वार स्थित हिल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल में शहीद संदीप रावत को श्रद्धांजलि देने के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। आरएसएस के महानगर सायं कार्यवाह सतेंद्र, भाजपा नेता दिनेश रावत, नगर कार्यवाह उदयवीर, स्वदेशी जागरण मंच के महानगर संयोजक डॉ. सुधांशु ध्यानी और सोनल वर्मा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। दिनेश रावत ने कहा कि रक्तदान जैसे पावन कार्य में समाज के सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। आईएमए ब्लड बैंक के विशेषज्ञों ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां हैं। सुरक्षित रक्तदान से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। 8 से 60 वर्ष आयु का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। आयोजन में इंदिरानगर के पार्षद शुभम नेगी, समिति उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिव महेश रावत, स्वदेशी जागरण मंच के महानगर संपर्क प्रमुख अरविंद पंत, अभिषेक, आरएसएस के विद्यार्थी प्रमुख मनीष, प्रत्यूष, ऋषभ रावत, युवा आह्वान के सचिव अंकित बिष्ट, प्रदीप, यश, अभिषेक, आशीष, सौरभ, प्रीती, सोनी, शैलेश, कुलदीप गहरवार, शुभम, नवजीवन, सुनील सकलानी, तारा बड़वाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें