फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत को हराकर टिहरी ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत को हराकर टिहरी ने जीता उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शनिवार को ननूरखेड़ा स्थित मिनी स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें चंपावत को हराकर टिहरी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में पहला मैच चंपावत और टिहरी के बीच हुआ। जिसमें से टिहरी ने 69-15 से मुकाबला जीत लिया। दूसरे मैच में अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 53-41 से हराया। बालिका वर्ग में टिहरी ने पिथौरागढ़ को 39-28 से शिकस्त दी। अंडर-17 बालक वर्ग में टिहरी ने बागेश्वर को 64-55, उत्तरकाशी ने रुद्रप्रयाग को 51-29 से हराया। बालिका वर्ग में पौड़ी ने अल्मोड़ा को 47-25, हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 33-12 और चमोली ने चंपावत को 43-09 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में पौड़ी ने बागेश्वर को 60-53, टिहरी ने उधमसिंह नगर को 53-27 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग में टिहरी ने बागेश्वर को 47-12, रुद्रप्रयाग ने पिथौरागढ़ को 43-20 और चमोली ने चंपावत को 48-30 से हराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमएस अंसारी, प्रताप सिंह शाह, अजय कुमार अग्रवाल, एसके जयराज, नीरज गुप्ता, बृजेश नेगी, मनोज रतूड़ी, जयदेव रावत, मंजू शर्मा, सुनैना, भूपेंद्र रावत, प्रमोद पांडेय, धीरेंद्रनाथ द्विवेदी, कपिल चावला, आदेश डबराल, किशन डोभाल, सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें