फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव: दो दिन में 250 ने ली एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव की तारीख घोषित होते ही अनापत्ति पत्र लेने के लिए दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर निगम, बिजली विभाग और जल संस्थान में एनओसी लेने वालों की रोजाना भीड़ उमड़ रही है। दो दिन के भीतर 250 दावेदार एनओसी ले चुके हैं।
नगर निगम परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे से ही निवर्तमान पार्षदों के अलावा संभावित दावेदारों की भीड़ रही। ये सभी भूमि, कर, बिजली और स्वास्थ्य अनुभाग में अधिकारियों से एनओसी पर हस्ताक्षर कराने के लिए पहुंचे थे। वहीं दोपहर में लंच के बाद अधिकारियों के देरी से कार्यालय पहुंचने के चलते संभावित दावेदारों को काफी इंतजार करना पड़ा। संभावित दावेदारों का कहना था कि अधिकारियों को एनओसी देने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाने चाहिए। नगर निगम से सोमवार को 55 को एनओसी जारी की गई थी। वहीं, मंगलवार को करीब 200 एनओसी जारी की गईं। कुछ ऐसा ही हाल बिजली विभाग और जल संस्थान के कार्यालय में भी रहा।
विज्ञापन

19 अक्तूबर तक मिलेगी एनओसी
संभावित दावेदारों को अनापत्ति पत्र (एनओसी) 19 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक जारी किए जाएंगे। इसके बाद किसी को भी अनापत्ति पत्र नहीं दिया जाएगा। ऐसे में महज तीन दिन ही शेष हैं।
विज्ञापन

---
नगर निगम से एनओसी जारी की जा रही है। आवेदन के 24 घंटे के भीतर हम दावेदार को एनओसी जारी करते देते हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे, संभावित दावेदारों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें