फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटसल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कारमैन स्कूल की ओर से आयोजित 5वीं आईएलजी मान मेमोरियल जूनियर फुटसल टूर्नामेंट में तिब्बतन होम्स, गैलेक्सियन, हेरिटेज स्कूल, सेंट जेवियर, एशियन स्कूल, ग्रेस एकेडमी, गौतम इंटरनेशनल, सेंट जूड्स, ग्रेस एकेडमी और सेंट कबीर स्कूल ने जीत के साथ पूरे अंक हासिल किए।
विज्ञापन

शनिवार को कारमैन स्कूल के मैदान पर चार ग्रुप के 11 लीग मुकाबले खेले गए। ग्रुप ए के पहले मैच में तिब्बतन होस्म ने समरवैली स्कूल को 5-4 हराया। दूसरे मुकाबले में गैलेक्सियन ने एशियन स्कूल पर 4-0 से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में एशियन स्कूल ने श्री राम सेंटेनरी को 5-1 से मात दी। चौथा मुकाबला समरवैली और गैलेक्सियन के बीच खेला गया। इसमें गैलेक्सियन ने समरवैली को 4-3 से हराया। वहीं, ग्रुप बी के पहले मुकाबले में द हेरिटेज स्कूल ने कारमैन स्कूल डालनवाला को 4-0 से मात दी। दूसरे मैच में ग्रेस एकेडमी ने सेंट थॉमस कॉलेज पर 8-4 से जीत दर्ज की। ग्रुप सी के दो मुकाबलों में पहला मुकाबला मोरेवियन और सेंट जेवियर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें सेंट जेवियर 4-0 से विजयी रहा। दूसरे मैच में राजाराम मोहन रॉय स्कूल ने दून इंटरनेशनल को 1-0 से हराया। और ग्रुप डी के दो मुकाबले के पहले मैच में सेंट जूड्स ने कर्नल ब्राउन स्कूल को 2-0 से मात दी। दूसरे मैच में सेंट कबीर ने शिवालिक इंटरनेशनल को 9-0 से करारी मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें