फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप खुद तय करते हैं, आपको क्या बनना है : पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री पूजा बेदी ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए सपने पूरे करने के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। फिक्की महिला संगठन के कार्यक्रम में दून पहुंचीं बेदी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भविष्य में क्या बनेगा, यह खुद वही तय करता है। लक्ष्य तय कर उसे पाने का प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है।
शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 18 साल की उम्र में उन्हें काम के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जीवन में जैसा आप चाहते, वैसा केवल 10 प्रतिशत होता है, लेकिन कोई सही दिशा और दशा के साथ मेहनत करे तो 90 फीसदी चीजों को अपने पक्ष में कर सकता है। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी अपने जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दूसरे को दोष देने की प्रवृत्ति के बजाय हमें खुद को सुधारने पर फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। राज्य के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है। फिक्की महिला संगठन की अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि महिलाएं घर-परिवार के साथ राज्य और देश को संभालने के लिए तैयार हैं। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाजिया यूसुफइजुद्दीन, किरण भट्ट, कोमल बत्रा, पूजा अग्रवाल, सारिका पंछी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें