फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफरल सेंटर बना पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाली के दौर से गुजर रही हैं। क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांव और चारधाम यात्रियों को उचित स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए तत्कालीन सीएम ने वर्ष 2011 में अस्पताल को सीएचसी में उच्चीकृत करने का शिलान्यास किया था, लेकिन उसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है।
विज्ञापन

नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने के लिए वर्ष 2011 में क्षेत्र के विधायक रहे खजान दास ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी से 319.39 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाकर शिलान्यास भी कराया था, लेकिन उसके बाद से उच्चीकरण का मामला ठंडे बस्ते में हैं। यहां पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं होने से अस्पताल रेफरल सेंटर बना हुआ है, जिसका खामियाजा गरीब वर्ग और प्रसूता महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के किशन सिंह कैंतुरा, गंभीर सिंह रावत, दिनेश तोमर, श्याम सिंह चौहान और मोहन निराला ने अस्पताल के उच्चीकरण की कार्रवाई जल्द शुरू कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें