फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल चौक पर महिला से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल के सामने महिला से ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। दून अस्पताल के पास दो युवकों ने एक महिला को झांसा देकर सोने की चेन, मंगलसूत्र और सोने के कड़े ठग लिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वसंत विहार निवासी बसंती देवी शनिवार को दून अस्पताल के सामने दो अज्ञात युवकों ने रोक लिया। युवकों ने बसंती से मसूरी के लिए पैसे नहीं होने की बात कही। इस बसंती ने एक युवक को 20 रुपये दे दिए। इसके बाद युवकों ने माहौल खराब होने की कहकर बसंती से गहने उतार कर रुमाल में बांध कर रखने को कहा। इस पर बसंती ने अपने गहने उतार कर रुमाल में बांध लिए। इसके बाद युवक गहनों वाला रुमाल लेकर भाग निकले। कोतवाली के एसएसआई अशोक कुमार राठौर के अनुसार बसंती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें