फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक डे-नाइट मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीता डीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांचक डे-नाइट मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीता डीडीए
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मैदान में दूधिया रोशनी में खेला गया टी-20 मुकाबला रोमांच की सारी हदों को पार कर गया। आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में बाजी दून डिफेंस एकेडमी (डीडीए) के हाथ लगी, जिसने प्रीतिका प्रिंटर्स को चार विकेट से शिकस्त दी।
उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सुमेरू वरदान कप-2018 के मैच में डीडीए और प्रीतिका प्रिंटर्स के बीच मुकाबला हुआ। प्रीतिका प्रिंटर्स के कप्तान किशन मेहता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने दीपक के 63 और रोहित के तेजतर्रार 60 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए। डीडीए के सुनील ने दो और विकास व दीपक ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी डीडीए ने सुनील के नाबाद 39, विकास के 27, एकलव्य गुप्ता के 26 और विजय के 24 रनों की बदौलत मैच की आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। प्रीतिका प्रिंटर्स के लिए दीपक ने तीन और जग्गी ने एक विकेट लिया। अजय नैथानी और अशोक ने अंपायर व दिवाकर ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजन समिति के जावेद बट्ट, रविंद्र रावत, रघुवीर बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें