फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान कौलागढ़ की छात्राओं ने संस्थान का समय बदलने के विरोध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर एडीएम प्रशासन अरविंद पांडेय को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची संस्थान की छात्राओं ने अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय को बताया कि प्रधानाचार्य हेमेश्वरी शर्मा ने कॉलेज का साढ़े आठ से साढ़े नौ कर दिया है। जिसके चलते छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। आरोप है कि उनके विरोध करने पर प्रधानाचार्य उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी दे रही है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि संस्थान का शौचालय भी खस्ताहाल है। एडीएम ने छात्राओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिज्ञासा, भावना, कविता, ज्योति, मोनिका आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें