फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने फूंकीं शासनादेश की प्रतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति के बैनर तले ठेकेदारों ने मंगलवार को लैंसडाउन चौक पर सड़क निर्माण कार्यों को छोटे-छोटे टुकड़ों में जारी करने के शासनादेश की प्रतियां फूंक प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने अपर मुख्य सचिव लोनिवि का पुतला फूंक आक्रोश जताया। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
मंगलवार को समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर व महासचिव राजेंद्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में ठेकेदार लैंसडाउन चौक पहुंचे। यहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का पुतला फूंका और शासनादेश की प्रतियां जलाईं। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी सड़कों का निर्माण बड़े ठेकेदार ही कर पाते हैं। शासनादेश में छोटे-छोटे टेंडर केवल पर्वतीय क्षेत्रों के लिए हैं। ठेकेदारों ने कहा कि इससे मैदान के ठेकेदारों को कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ठेकेदारों की मांगों की अनदेखी कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल्द ठेकेदारों की आठ सूत्री मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर मनोज पंवार, अशोक खंडूड़ी, केशव, अनुराग गुप्ता, गजेंद्र नेगी, उपेंद्र, संजय अग्रवाल, अशोक चौधरी, कमल शर्मा, रणवीर पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

................
आज मसूरी में बंद कराएंगे कार्य
समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि आज (बुधवार) को ठेकेदार मसूरी रोड पर चल रहे कार्यों को बंद कराएंगे। उन्होंने कहा कि मसूरी रोड पर कार्यों को बंद कराने के बाद बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

...................
ठेकेदारों को उक्रांद समर्थन
उक्रांद महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में पार्टी के लोग लैंसडाउन चौक पहुंची और ठेकेदारों को समर्थन दिया। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में एक ही निर्माण कार्य के आधा-आधा किलोमीटर के कई टुकड़ों में होने से मैदानी ठेकेदारों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। ठेकेदारों के पुतला दहन में उक्रांद भी शामिल हुआ। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी किशन सिंह रावत, यशपाल रावत, ललित कुमार, गौरव उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें