फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 चयनित मॉडल को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

एशियन स्कूल में चल रही सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में 11 चयनित मॉडल को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी में 23 स्कूलों के छात्रों ने 36 मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

रविवार को एशियन स्कूल के सभागार में समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल एके दास बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कुल 11 मॉडल का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें डिजिटल एंड टेकभनोलॉजिकल सॉल्यूशन श्रेणी में दून हेरिटेज स्कूल, इकोल ग्लोबल गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल के छात्रों के मॉडल चुने गए। मैथ्मेटिकल मॉडलिंग में आर्मी स्कूल रायवाला कैंट चुना गया। अन्य की श्रेणी में पीवाईडीएस लर्निंग एकेडमी और आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का चयन किया गया। रिसोर्स मैनेजमेंट एंड फूड सिक्योरिटी श्रेणी में बीएलएम एकेडमी और द होरिजोन स्कूल ऋषिकेश को चुना गया। ट्रांसपोर्ट एंड कम्यूनिकेशन श्रेणी में आरएएन पब्लिक स्कूल और शेमफोर्ड दून का चयन किया गया। वेस्ट मैनेजमेंट श्रेणी में डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार के मॉडल का चयन किया गया। यह सभी मॉडल अब राष्ट्रीय प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर भारी संख्या में छात्र, शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें