फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के निशाने पर कांवड़ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/मंगलौर।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा इस बार आतंकियों के निशाने पर है। इसके चलते पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार को पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की ओर से संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड आदि को भी खंगाला गया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। शनिवार रात से कांवड़ पटरी पर बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे है। दो-तीन दिन के भीतर ही कांवड़ियों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि आतंकी कांवड़ यात्रा को निशाना बना सकते हैं। इस अलर्ट के बाद से सुरक्षा को और कड़ा दिया गया है। कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां दिन-रात एक किए हुए हैं। रविवार को पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ कांवड़ पटरी को चेक किया। कांवड़ियों के ठहराव वाले स्थानों को भी जांचा गया। बस स्टेंड रुड़की, बस स्टेंड मंगलौर और रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें