फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षागृह की बुकिंग अब पांच हजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बदरीनाथ रोड स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम कराने के लिए लोगों को अब नगर पालिका को जनरेटर के तेल के अलावा एक दिन का पांच हजार रुपया किराया देना होगा। प्रेक्षागृह में नुकसान पहुंचाने पर इसकी भरपाई भी देनी होगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में संस्कृति विभाग द्वारा रखरखाव के लिए नगर पालिका को सौंपे गए प्रेक्षागृह के किराए को लेकर सर्व सम्मति से पांच हजार रुपये किराया लिए जाने का प्रस्ताव पारित हो गया। इस अवसर पर सभासदों ने ट्रंचिंग ग्राउंड में बन रही जैविक खाद को लेकर सवाल खड़े किए। कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से नगर पालिका जैविक खाद के नाम से काम कर रही है, लेकिन बजट खर्चा करने के बाद भी उसका नतीजा कुछ नहीं निकल रहा है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने एनजीटी के नियमों को बताते हुए इस प्रकार के उपक्रम लगाना आवश्यक बताया।
बैठक में घरों में चलाई जा रही डोर टू डोर कलेक्शन पर असंतोष जताते हुए इस कार्य को आउट सोर्सिंग से कराने पर चर्चा हुई। कहा गया कि टेंडर के माध्यम से संस्था को यह कार्य सौंपा जाएगा। साथ ही नजीबाबाद चौराहे के चौड़ीकरण में पेेड़ काटने, ट्रांसफार्मर और दीवार को हटाने के कार्य के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। ईओ ने कहा कि कुछ महीनों में यह कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभासद माया ध्यानी, लता शाह, रंजना रावत, रेशमा परवीन, मीनू खान, विवेक अग्रवाल, रमेश चौधरी, प्रमोद भाटिया, ज्योति चौधरी, मो. इमरान, विनय भाटिया, महेश भाटिया, ईओ बीपी भट्ट, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें