फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्ष बाद भी बन सका मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। गिंवालागांव-अंधेरगढ़ी-धारतोलियों मोटर मार्ग का निर्माण स्वीकृति के 8 वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। जो निर्माण किया भी गया है, वह भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर कई पुस्ते ढह गए है। वहीं, बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से गिंवाला गांव के कई घरों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अगस्त्यमुनि विकासखंड के तलसारी, धारतोलियों व अंधरेगढ़ी के लिए 7 किमी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था कार्यदायी संस्था लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन की ओर से वर्ष 2011 में मोटर मार्ग का निर्माणकार्य शुरू किया गया, लेकिन विभाग ने अभी तक सिर्फ ढाई किमी कटिंग की है। वह भी देखरेख के अभाव में पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। ग्राम प्रधान सुषमा बर्त्वाल, हर्षी देवी, कर्ण सिंह आदि ने बताया कि लोनिवि की ओर से मार्ग निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई है। निकास नाली नहीं बनने से जहां बरसाती पानी गिंवाला गांव के कई आवासीय घरों व खेतों में घुस रहा है। वहीं निर्मित मार्ग पर अधिकांश पुश्ते भी ढह गए हैं। दूसरी तरफ गिंवाला गांव के 66 परिवारों में 40 को अभी तक कटान व दबान से नष्ट हुई कृषि भूमि मुआवजा नहीं मिल पाया है। इधर, हेल्पेज इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार निर्मित मार्ग को सुधारने के लिए कहा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
...........
मार्ग का निर्माण धनाभाव में रुका हुआ है। शासन को सड़क निर्माण व काश्तकारों के मुआवजा के लिए 44.99 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही प्राथमिकता के साथ सड़क कार्य पूरा करते ही शेष काश्तकारों को भी मुआवजा बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

... अंनदीप राणा, सहायक अभियंता लोनिवि ऊखीमठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें