नई टिहरी। बीवीएस पब्लिक स्कूल बौराड़ी चौकल्याचक ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी, राजस्थानी गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई। स्कूल की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
मंगलवार को आयोजित स्थापना दिवस समारोह का पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्कूल लंबे समय से बेहतर शिक्षा देकर राज्यस्तर पर पुरस्कृत हो रहा है। स्कूल के संस्थापक सचिव जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि स्कूल की स्थापना वैज्ञानिक शिक्षा देने के उद्देश्य से की गई है। प्रबंधक विनीता बिष्ट ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी के प्रथम ग्रुप के रेनवाटर हार्वेस्टिंग के मॉडल को पहले, सोयल इरोजन को दूसरे स्थान के लिए चुना गया। द्वितीय ग्रुप में हाइड्रोलिक लिफ्ट प्रथम, इफेक्ट आफ ग्लोबल वार्मिंग को द्वितीय, ग्रुप तृतीय के वाटर सप्लाई मैनेजमेंट विद एडवांस टेक्नोलॉजी पहला, यूजफुल प्रोजेक्ट फार कामन विपुल एंड लेवर्स को दूसरा स्थान मिला। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महीपाल नेगी, थौलधार के पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल, उपप्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डंगवाल, पॉलीटेक्निक के प्राचार्य नाथीराम, डा. मनवीर नेगी, किशन रावत, विपिन कुकरेती, संजय लखेड़ा आदि मौजूद थे।