फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्विज प्रतियोगिता की तैयारी ने विकसित कर दी पढ़ने की आदत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iअमर उजाला क्विज प्रतियोगिता के तहत 80 छात्रों ने दी परीक्षाI

बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित करने के मकसद से अमर उजाला की ओर से चलाई गई मुहिम के तहत 80 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। छात्रों ने कहा, इस क्विज प्रतियोगिता की तैयारी ने उनके भीतर पढ़ने की आदत को विकसित किया है। यह आदत न सिर्फ उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाएगी बल्कि जिंदगी भर तक उनके यह जानकारी काम आएगी, जो उन्हें अखबार से मिली।



बुधवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। छात्रों ने बताया, 15 दिन लगातार अखबार पढ़ने से अपने असापास के साथ देश-दुनिया के बारे में जानने को मिला। इससे न सिर्फ हमारा सामान्य ज्ञान बढ़ा। बल्कि पढ़ने की आदत भी विकसित हुई। छात्रों ने कहा, आज से पहले कभी लगातार अखबार पढ़ने का मौका नहीं मिला। लेकिन क्विज प्रतियोगिता से अपनी रूचि के विषय को पढ़ने को मिला। परीक्षा में छात्रों से 15 दिनों के अखबार से 50 सवाल पूछे गए। सर्वोच्च अंक पाने वाले तीन बच्चों को अमर जाला की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका अंजली बंगवान, माधव बड़ोनी, अनामिका शर्मा, सोनल शाह और फरीद अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iपढ़ाई के साथ-साथ अखबार, मैग्जीन, नॉवेल और तमाम साहित्यक और कहानियों की किताबें पढ़ने से मस्तिष्क का विकास होता है। पढ़ने से हमारे दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं और इससे हमारी सोच अच्छी होती है। सोच अच्छी होने से इसका सीधा असर हमारे व्यक्तित्व पर झलकता है। कई अध्ययन में यह भी पता चला है कि पढ़ने से दिमाग की कसरत होती है और मानसिक क्षमता को बढ़ाने में काम करती है। अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है, यह प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं में पढ़ने की आदत को विकसित करेगी।
I

I-विपिन बलूनी, प्रबंध निदेशक, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूलI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें