फोटो...
विकासनगर। रोटरी दून विकास ने कोहली डेंटल क्लीनिक के सहयोग से दांत की जांच के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया। जिसमें 80 लोगों ने दांतों की जांच कराई। डॉ. हेमांग कोहली ने दांतों को स्वस्थ रखने के सही तौर-तरीके बताए। उन्होंने कहा कि दांतों को लंबे वक्त तक मजबूत और सुरक्षित रखने के लिए इनकी सही देखभाल जरूरी है। दांत हमारे शरीर के संवेदनशील और नाजुक हिस्सों में से एक है। क्लब के अध्यक्ष अमित सोनी ने बताया कि भविष्य में भी जन कल्याण के लिए इसी प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र चौहान, सुरेश रावत, अमित सोनी, अनिल जैन, अरुण मित्तल, मयंक जैन, दीपक मित्तल, राजेश अग्रवाल, संजीव राणा, कुलदीप कोहली आदि उपस्थित रहे। संवाद