फोटो...
विकासनगर। रेनबो चिल्ड्रन एस एकेडमी के छात्र-छात्राएं विकासनगर स्थित उपासना टॉकीज में जौनसार बावर की पहली फिल्म मेरे गांव की बाट देखने पहुंचे। छात्र-छात्राएं फिल्म के माध्यम से जौनसारी संस्कृति से रूबरू हुए। छात्र-छात्राओं ने फिल्म को देखने के बाद कहा कि फिल्म में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। विद्यालय की अध्यापिका मोनिका चौहान कहा कि फिल्म का निर्देशन और संगीत भी बहुत ही अच्छा है। फिल्म के निर्देशक ने जौनसारी संस्कृति को बहुत ही सुंदर और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया है। संवाद