फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक के बेटे ने सुपर डांसर चैप्टर में मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले धारावाहिक सुपर डांसर चैप्टर तीन में दून के अक्षित भंडारी ने धमाल मचा रखा है। अक्षित के पिता पेशे से रिक्शा चालक हैं। अक्षित मुंबई में अपने डांस का जलवा दिखा कर टॉप 11 में जगह बनाए हुए है। बेटे की इस कामयाबी से परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के बड़ोवाला निवासी 11 वर्षीय अक्षित बीते तीन साल से प्रेमनगर स्थित एक डांस एकेडमी में डांस की कला सीख रहे हैं। बचपन से डांसर बनने का सपना संजोए अक्षित की इच्छा सुपर डांसर चैप्टर में प्रतिभाग करके पूरी हुई। अक्षित के पिता राजन भंडारी ने बताया कि अक्षित अभी अपने डांस गुरु के साथ मुंबई में ही है। जल्द ही टॉप-5 के लिए वोटिंग शुरू होने वाली है। अक्षित बचपन से ही डांसर बनना चाहता था। अक्षित की इस कामयाबी से परिजनों को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने अक्षित के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें