फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 24 अप्रैल से कोटद्वार में

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 24 अप्रैल से कोटद्वार में होगी। बैठक में संगठनात्मक चुनाव, जनाधार बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उक्रांद के नवनियुक्त केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने शनिवार को मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि 24 और 25 अप्रैल को दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक कोटद्वार में होगी। बैठक में द्विवार्षिक अधिवेशन के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास को लेकर दोनों राजनीतिक दल नाकाम साबित हुए हैं। प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा की स्थिति दयनीय बनी हुई है। प्रसव अस्पताल के बजाय एंबुलेंस और सड़क पर हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में सरकारें नाकाम साबित हो रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में अस्पतालों में चिकित्सकों एवं नर्सों की कमी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी हुई है। प्रदेश में 3000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के पास मुद्दों का अभाव है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए पार्टियां चौकीदार चौकीदार खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें