फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अनाशक्ति आश्रम व सुमित्रानंदन पंत्र म्यूजियम का होगा जीर्णोद्धार

Mon, 15 Apr 2019 08:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अनाशक्ति आश्रम की झांकी
विज्ञापन

देवभूमि के कौसानी स्थित ऐतिहासिक अनाशक्ति आश्रम व कवि सुमित्रानंदन पंत म्यूजियम का नए सिरे से जीर्णोद्धार किया जाएगा। जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी सरकारी निर्माण एजेंसी ब्रिडकुल को सौंपी गई है। जीर्णोद्धार के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से 25 लाख का बजट जारी किया गया है।

विज्ञापन


ब्रिडकुल के प्रबंध निदेशक मनोज सेमवाल का कहना है कि अनाशक्ति आश्रम को उसके पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। नए सिरे से भी जो निर्माण किए जाएंगे उसमें उत्तराखंड की स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलेगी। अनाशक्ति आश्रम के आसपास हाल में किए गए निर्माणों को हटाकर उसके मूल स्वरूप में लाया जाएगा। अनाशक्ति आश्रम के साथ ही पद्मभूषण एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि सुमित्रानंदन पंत की स्मृति में बनाए गए म्यूजियम का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

बता दें, कौसानी में स्थित ऐतिहासिक अनाशक्ति आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 1929 में ठहरे थे और यहीं पर गांधी जी ने श्रीमद्भागवत गीता का गुजराती भाषा में अनुवाद किया था। वर्तमान में अनाशक्ति आश्रम जर्जर हालत में है। इस मामले को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के संज्ञान में लाया गया था। इसके बाद मुख्य सचिव ने संस्कृति मंत्रालय से वार्ता कर जीर्णोद्धार की योजना बनायी और 25 लाख का बजट भी जारी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें