ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की परेशानी के समाधान के लिए विधायक हरबंस कपूर ने डीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि गोविंदगढ़ स्थित निजी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को स्कूल की ओर से फीस जमा करने व स्कूल छोड़ने का नोटिस दिया गया है। ये सभी बच्चे गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवार से हैं। बच्चों के अभिभावकों की आर्थिक स्थित ऐसी नहीं है कि वे बच्चों की फीस भर सकें। उन्होंने डीएम से इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने को कहा है।