फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं : देवांशी राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उन्हें अपने अंदर छिपे हुनर को तराशने की जरूरत है। किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मविश्वास को उसे पूरा करने का जज्बा होना चाहिए तभी वह पूरा किया जा सकता है। देवांशी राणा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित व पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा की पोती व पद्मश्री जसपाल राणा की पुत्री हैं।
विज्ञापन

ये बातें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जूनियर (अंडर-21) निशानेबाज देवांशी राणा बृहस्पतिवार को मसूरी पहुंचने पर कहीं। देवांशी अपने पैतृक गांव जनपद टिहरी के ग्राम चिलामू जाने से पूर्व मसूरी के गांधी चौक पर लोगों को संबोधित किया। देवांशी के साथ सिडनी की रजत पदक विजेता अरुणिमा गौड़ व सियोल में स्वर्ण पदक विजेता अंशिका सतेंद्र आदि भी थे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रमोला आदि ने सभी का स्वागत किया। देवांशी ने कहा कि वह कुछ दिन के लिए अपने गांव जा रही हैं। इस दौरान वह क्षेत्र की युवतियों के साथ अपने अनुभवों का साझा करेंगी और नाग टिब्बा की करीब 10 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर ट्रेकिंग भी करेगी। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी के क्षेत्र उन्हें अभी और आगे बढ़ना है और वर्ल्ड कप के गोल्ड हासिल करना है। अभिनंदन करने वालों में मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, राजेंद्र रावत, रोहित वर्मा, गंभीर पंवार, रवि कैंतुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें