ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। परिवहन निगम में कई अधिकारियों को लंबे अरसे बाद पदोन्नति दी गई है। प्रबंध निदेशक डॉ. राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सहायक महाप्रबंधक संचालन एवं कार्मिक को उप महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसी प्रकार काठगोदाम में बतौर सहायक महाप्रबंधक तैनात यशपाल सिंह को उप महाप्रबंधक बनाया गया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय में तैनात सहायक महाप्रबंधक संजय गुप्ता को उप महाप्रबंधक संचालन एवं कार्मिक की पद पर पदोन्नति दी गई है। जबकि आईएसबीटी देहरादून में तैनात सहायक महाप्रबंधक ज्येष्ठ कुमार शर्मा को उप महाप्रबंधक बनाया गया है। इसके अलावा परिवहन निगम काठगोदाम में तैनात सहायक लेखाधिकारी भास्कर जोशी को सहायक महाप्रबंधक वित्त के पद पर पदोन्नति दी है। सभी अधिकारियोें को पदोन्नति उत्तराखंड परिवहन निगम सेवा नियमावली-2009 के तहत की है। प्रबंध निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की नई तैनाती के संबंध में आदेश नए सिरे से जारी किए जाएंगे।