ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रविवार को आयोजित व्हाईट कोट सेरेमनी में चिकित्सा शिक्षा के छात्रों ने मरीजों की सेवा करने की शपथ ली। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने किया। संस्थान के प्राचार्य एवं प्रो. डॉ. देश दीपक, डॉ. चित्रा जोशी, डॉ. हेमा सक्सेना और डॉ. नवीन थपलियाल ने 150 प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र के प्रतीक बन चुके व्हाइट कोट को पहनाकर छात्रों को प्रतीकात्मक रूप से चिकित्सा के क्षेत्र में प्रवेश दिलाया। छात्रों को चिकित्सा प्रतिज्ञा दिलाते हुए प्राचार्य डॉ. सयाना ने विद्यार्थियों से मरीजों की सेवा और रोग मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा।