ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल की अगुवाई में मंडल अधिकारियों ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बीच ही डीआरएम एके सिंघल मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से वार्ता करने चले गए। जबकि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा ने स्टेशन अधीक्षक के साथ स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ट्रेनों के संचालन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बुकिंग, पार्सल, रिजर्वेशन का निरीक्षण करने के साथ ही स्टेशन की साफ सफाई की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उसके बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। हिदायत दी गाड़ियों को पूरी सफाई के बाद ही संचालित किया जाए। साथ ही अधिकृत वेंडर को गाड़ियों में सामान बेचने की इजाजत दी जाए। उसके बाद डीआरएम एके सिंघल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदि अधिकारी हरिद्वार के लिए रवाना हुए।