फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निराकरण न होने पर जबाव देना हो रहा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने सदन में उठाई जानी वाली समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि साढ़े चार साल से वह अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों से लेकर अन्य समस्याओं को उठा रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनके निराकरण को गंभीरता से प्रयास नहीं कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने ईई को फलेंडा पेयजल योजना पर जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। सदस्य गोविंद रावत ने सेम-मुखेम, धनडगांव-खंबाखाल, बबीता चौहान ने पांगरखाल में क्षतिग्रस्त पुलिया का पुनर्निर्माण, रेखा पुंडीर ने चंबा-खडीखाल मोटर पर पक्के पुस्ते, आंनद रावत ने रौलाकोट-सांदण मार्ग का निर्माण, जाखणीधार के प्रमुख मस्ता नेगी ने मोल्ठा-देवताधार, बंगद्वारा, टिपरी-कांडीखाल मार्ग का मुआवजा भुगतान और मंदार-भेगल्त मार्ग निर्माण की मांग की। अखिलेश उनियाल, शांति शाह, उत्तम भंडारी, अमेंद्र बिष्ट आदि ने कहा कि साढ़े चार साल से अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठा रहे, लेकिन समस्याओं का निराकरण नही हो रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, कैलाशी देवी, केदार बर्त्वाल, परमवीर पंवार, आशीष कुमार, विजय कैलाश, विजय लक्ष्मी नौटियाल ने पेयजल, शिक्षा, राजेंद्र बिष्ट, अर्चना पुंडीर आदि ने कई समस्याएं उठाई। जिला पंचायत अध्यक्ष सजवाण ने आरडब्ल्यूडी के ओर से दुबड़ी गांव में मेरा गांव मेरी सड़क के तहत काश्तकारों का प्रतिकार भुगतान करने और एडीबी के कार्यों के जांच के निर्देश दिए। प्रभारी डीएम आशीष भटगांई ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। संचालन अपर मुख्य अधिकारी दुर्गा सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें