फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर में अमन, 800 मीटर दौड़ में सचिन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के तहत इन दिनों सहसपुर, विकासनगर व चकराता ब्लाक में विद्यालयी शिक्षा विभाग और युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन संपन्न हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 की 100 मीटर बालक वर्ग में अमन चौहान तथा 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन धीमान दोनों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विकासनगर ब्लाक की खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को राजकीय इंटर कालेज डाकपत्थर में शुरु हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख तारा देवी ने किया। आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 की 100 मीटर बालक वर्ग में तौशीब अली ने द्वितीय, शुभम तोमर ने तृतीय स्थान हासिल किया व 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोहम्मद अब्बास ने द्वितीय तथा मोहम्मद आदिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, सानिया द्वितीय व पिंकी तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में श्रेया मल्ल प्रथम, बनीता चौहान द्वितीय व तन्नू तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चौहान, कुंवर सिंह राय, मनोज रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर सहसपुर ब्लाक की एसजीआरआर इंटर कालेज सहसपुर में संपन्न हुई प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में अनिल थापा गजियावाला विजेता, हिमांशु असवाल सेलाकुई-हरिपुर उप विजेता बने। बालिका वर्ग में आशा विजेता व तनिषा उप विजेता रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में नीरज प्रथम, समीर द्वितीय व अनुज तृतीय, गोला फेंक बालिका वर्ग में अंकिता प्रथम, पूजा द्वितीय व अनु तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर बीडीओ शकुंतला शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखदेव फर्सवाण, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार फोनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
वॉलीबाल में क्वानू ने कांडोई को हरा अपने नाम किया खिताब
चकराता। क्वांसी मिनी स्टेडियम में चल रहे खेल महाकुंभ के तहत अंडर-14 कबड्डी बालक वर्ग में अटाल विजेता व बेहमू उप विजेता बना। वॉलीबाल में क्वानू ने कांडोई बोंदूर को हराकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो में खारसी ने क्वांसी को मात दी। अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में विक्रम चौहान प्रथम, राहुल दूसरे व हरीश तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बिट्टू चौहान प्रथम, रोहित राणा द्वितीय व शमशेर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विक्रम चौहान प्रथम, राहुल द्वितीय व अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में राकेश प्रथम, चतर चौहान दूसरे व नरेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में राइंका क्वांसी ने बिजनू को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें