फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों समेत कई मुद्दों पर शिक्षक लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वेतन विसंगतियाें, कोटिकरण समेत कई मुद्दों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों से जुड़े तमाम मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए वेतनमान आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप वेतन भुगतान को लेकर तमाम विसंगतियों को दूर करने की मांग की।
संघ पदाधिकारियों ने वार्ता के दौरान यात्रा अवकाश व कोटिकरण के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की। पदाधिकारियों ने वार्षिक वेतन वृद्धि के संबंध में राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए शासनादेश के अनुसार वेतन निर्धारण करने की मांग की। वार्ता में पदाधिकारियों ने यात्रा अवकाश कहा कि जब तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया जाता, तब तक पूर्व की व्यवस्था के अनुसार यात्रा अवकाश जारी किया जाए। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान विद्यालय कोटिकरण में जिले के आठ विद्यालयों की सूची मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई, जिनको लेकर विसंगतियां हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता में संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष झल्डियाल, महामंत्री नागेंद्र पुरोहित, उपाध्यक्ष राकेश काला, उपाध्यक्ष अंजू श्रीवास्तव, संजय मौर्य, अनिल राणा, आशीष डबराल, राजीव लिंगवाल, एके उपाध्याय, रमेश त्रिपाठी, भानु प्रकाश कुकरेती, योगंबर सिंह रावत समेत अन्य शामिल रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें