फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। श्री साईं शिरडी साई बाबा मंदिर समिति कुलड़ी की ओर से नगर में साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर स्वागत किया। वहीं भजन संध्या में कड़ाके की ठंड में भी देर रात तक श्रद्धालु थिरकते रहे।
शनिवार को साईं शोभायात्रा अपराह्न करीब तीन बजे कुलड़ी साईं मंदिर से शुरू होकर पिक्चर पैलेस, माल रोड होते हुए झूलाघर तक निकाली गई। शाम करीब छह बजे माल रोड होते हुए वापस साईं मंदिर परिसर में शोभायात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा में साईं वाटिका व साईं दरबार स्वरूप पालकी आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसे साईं श्रद्धालुओं ने कंधे पर उठाया हुआ था। शोभायात्रा का बाजार में जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों पर झूमते चल रहे थे।
विज्ञापन

वहीं कुलड़ी मंदिर के समीप साईं संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली के गायक शैलभ बंसल और उनकी भजन मंडली ने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कड़ाके की ठंड में भी देर रात तक श्रद्धालु थिरकते रहे।
विज्ञापन

वहीं साईं भक्तों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान साईं मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. हरीमोहन गोयल ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व सुबह साईं मंदिर में दूध से बाबा का महाभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघल, आरएस मूर्ति, जगजीत कुकरेजा, हरमोहन सिंह, दिनेश सेमवाल, प्रताप पंवार, पूरण सिंह, मनीष गांगुली समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें