प्रदेश में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर पांच जिलों में ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा 23 और 24 अगस्त को प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बारिश होगी। विशेषकर राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।