फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का मरीज सामने आने के बाद हरकत में अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का मरीज सामने आने के बाद हरकत में अधिकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजधानी में डेंगू का मरीज सामने आने के बाद जागे स्वास्थ्य महकमे में हलचल बढ़ गई है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में सतर्कता बढ़ाने के साथ ही आने वाले सभी मरीजों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने शनिवार को खुड़बुड़ा इलाके का दौरा कर डेंगू से बचाव के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली है। साथ ही दून, कोरोनेशन व प्रेमनगर अस्पताल का भ्रमण कर आइसोलेशन वार्डों का जायजा लिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने सभी एसीएमओ को अपने-अपने इलाके में एंटी लार्वा स्प्रे कराने के साथ ही डेंगू से बचाव संबंधी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें, खुुड़बुड़ा मोहल्ले में 12 अगस्त को 19 साल के एक युवक को बीमारी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज के खून की जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई थी। दो दिन बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे हिमालयन अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुप्ता ने बताया कि मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके सिंह को शहर के सभी इलाकों में फागिंग कराने के साथ ही एंटी लार्वा स्प्रे कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तो हो चुकी डेंगू के डंक से सुरक्षा
राजधानी दून में जहां डेंगू का मरीज सामने आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की ओर से फागिंग व दवाआें को कोई छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। शहर के लोगों ने दवा छिड़काव में महज कागजी खानापूर्ति का आरोप लगाया है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसकेगुप्ता ने बताया कि एंटी लार्वा स्प्रे कराने के साथ ही फागिंग भी कराई जा रही है। यदि किसी इलाकेमें ऐसा नहीं है तो इसकी जानकारी मुहैया कराई जाए ताकि नगम निगम प्रशासन की ओर से छिड़काव कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें