फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान : पौधे के साथ सेल्फी अपलोड करेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रिस्पना से ऋषिपर्णा महाअभियान के लिए जिला प्रशासन ने बीते छह दिनों में 416 स्कूलों के करीब डेढ़ लाख बच्चों को पौधे बांटे हैं। रविवार को हर बच्चा अपने नाम का पौधा लगाएगा। साथ ही पौधे के साथ सेल्फी लेकर उसे मिशन रिस्पना के फेसबुक पेज और वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इसके 48 घंटे बाद छात्रों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसमें उनकी सेल्फी भी लगी होगी।
शुक्रवार को महाअभियान के नोडल अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बीते 19 मई को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैरवान गांव में गड्ढा खोदकर रिस्पना से ऋषिपर्णा महाअभियान का शुभारंभ किया था। इसके तहत रिस्पना के उद्गम से संगम स्थल तक नदी के किनारे 22 जुलाई को एक ही दिन में 2.5 लाख से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में 416 स्कूलों के बच्चों को पौधे वितरित किए गए हैं। इसके अलावा उन्हें शपथ-पत्र भी दिए गए हैं। जिसमें वह अपने साथ ही स्कूल का नाम, कक्षा और जिस स्थान पर पौधा लगाएंगे, उसका जिक्र करेंगे। इसके बाद उसे स्कूल में जमा किया जाएगा। स्कूल से यह जिला प्रशासन में आएगा। जिला प्रशासन से मुहर लगाकर सत्यापित करने के बाद शपथ-पत्र वापस बच्चों को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन महीने बाद जिन स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे, उनका निरीक्षण किया जाएगा। जिन स्थानों पर पौधे सूख गए होंगे या पनप नहीं पाएंगे, उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कैरवान गांव से मोथरोवाला तक ढाई लाख गड्ढे खोदे जा चुके हैं। रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम में पर्यावरण टास्क फोर्स के साथ ही जिले के सभी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, पार्कों और आवासीय कॉलोनियों में खाली भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिस्पना नदी के किनारे जिन स्थानों पर गड्ढे खोदे गए हैं, वहां समय से पहले पौधे पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। महाअभियान में शिक्षण संस्थान, स्वयं सेवी संगठन, सामाजिक संस्थाओं समेत आम लोग भी शामिल होंगे।
--
जागरुकता से ही बदलेगी तस्वीर
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान तभी सफल होगा, जब लोग जागरूक होंगे। महाअभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि उनकी देखरेख भी करनी है। ‘एक बच्चा-एक पौधा’ के स्लोगन के साथ स्कूलों में पढ़ने वाले डेढ़ लाख बच्चों को पौधे दिए जा चुके हैं। जरूरी नहीं की पौधे रिस्पना के किनारे ही लगाए जाएं, बच्चे घर, कॉमन स्पेस आदि जगहों पर भी पौधे लगा सकते हैं।
--
लगाए जाएंगे फल और फूलों के पौधे
सिटी मजिस्ट्रेट गोयल ने बताया कि मिशन रिस्पना के तहत फूलो के साथ आम, अमरूद, लीची, आंवला, कटहल आदि के भी पौधे लगाए जाएंगे। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यावरण का संरक्षण भी होगा।
विज्ञापन

--
तीन घंटे चलेगा पौधरोपण अभियान
रविवार को कैरवान गांव से मोथरोवाला तक सुबह 8.30 बजे से साढ़े 11 बजे तक पौधरोपण अभियान चलेगा।
--
2.5 लाख पौधे लगाकर होगा मिशन ऋषिपर्णा का आगाज
देहरादून। मिशन ऋषिपर्णा का आगाज रविवार को ढाई लाख पौधों को लगाने के साथ किया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में शुक्रवार को आयोजन की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में कहा गया कि सीएम कैरवान गांव से रिस्पना पुनर्जीवीकरण का शुभारंभ करेंगे। मुख्य कार्यक्रम कैरवान गांव के अलावा मोथरोवाला में भी होगा। यहां एक सद्भावना पार्क का निर्माण किया जाना है। बैठक में प्रमुख सचिव (सिंचाई) आनंद वर्द्धन, सचिव (पेयजल) अरविंद सिंह, डीएम एसए मुरुगेशन, इको टास्क फोर्स, वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें