फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के पहले दिन बारिश ने डाला खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग के पहले दिन बारिश ने डाला खलल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एफआरआई में सुपरस्टार रजनीकांत की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक काफी उत्साहित थे। तभी उन्हें पता चला कि बारिश के चलते रजनीकांत गुनियाल गांव जा पहुंचे हैं। इससे कई प्रशंसक निराश दिखे। पहले दिन फिल्म की शूटिंग शाहीन बाग में देर शाम तक हुई। इसके बाद रजनीकांत ऋषिकेश चले गए।
बीतों दिनों से दून में रजनीकांत के फिल्म की शूटिंग एफआरआई मेें होने की चर्चाएं थी, लेकिन बुधवार को बारिश होने के कारण शूटिंग की लोकेशन अचानक बदलनी पड़ी। कुछ देर बाद रजनीकांत व फिल्म यूनिट ब्लॉक सहसपुर के गुनियाल गांव के शाहीन बाग में जा पहुंचे। शाहीन बाग में तीन दिन की शूटिंग को देखते हुए किचन को भव्य तरीके से सजाया गया। बताया गया कि अगले दो दिनों तक गुनियाल गांव में भी शूटिंग की जाएगी। उसके बाद पूरी यूनिट शूटिंग के लिए मसूरी जाएगी।
विज्ञापन


अचानक इसलिए किया बदलाव
रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग पहले दिन हुए अचानक बदलाव को लेकर बताया जा रहा है कि मौसम विभाग से मिली बारिश की चेतावनी को लेकर किए गए। एफआरआई में आउटडोर के कुछ शॉट लिए जाने थे, इसलिए पहले वहां की लोकेशन चुनी गई थी, लेकिन अब आने वाले दो दिनों तक रजनीकांत गुलियाल गांव में ही दिखाई देंगे। हालांकि इस बात की कोई अधिकारी सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

------------
वाहनों की लगातार आवाजाही से लोग हैरान
अचानक से एफआरआई से गुनियाल गांव मेें शूटिंग के हुए बदलाव से प्रॉड्क्शन यूनिट की 40 गाड़ियों के काफिले से जोड़ी गांव के लोग चौंक गए। जैसे ही शाम को शूटिंग की भनक लगते ही क्षेत्र के लिए बारिश में ही शूटिंग देखने जा पहुंचे, लेकिन शाहीन बाग जगह न होने के कारण कई दर्शकों को अंदर नहीं आने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें