फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में फर्श पर बैठने को मजबूर दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून अस्पताल में प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पहुंचने वाले दिव्यांगों को बैठने के लिए जगह नहीं है। इसके चलते दिव्यांग फर्श पर बैठने को मजबूर हैं।
बता दें, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने के लिए दून अस्पताल में बुधवार का दिन तय किया गया है। पहले यह व्यवस्था सीएमओ कार्यालय में थी, लेकिन दिव्यांगों की दिक्कतों को देखते हुए कुछ समय पूर्व दून अस्पताल से ही प्रमाण-पत्र जारी करने की व्यवस्था की गई। इस सुविधा के तहत मेडिकल बोर्ड में शामिल चिकित्सक आवश्यक जांच के बाद दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र जारी करते हैं। इसके चलते दून अस्पताल में प्रत्यके बुधवार को बड़ी संख्या में दिव्यांग पहुंचते हैं। दिव्यांगों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में बैठने के लिए बेंच आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते दिव्यांगों पर मजबूरन फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

---
दिव्यांगों के बैठने के लिए कुर्सियां व बेंच खरीदने के लिए दून अस्पताल को वर्ष 2010 में पांच लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। इसके बावजूद अस्पताल में कुर्सियां क्यों नहीं लगाई गईं, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें