ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पर्यावरण सुरक्षा से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। पेड़ों व प्रकृति से छेड़छाड़ से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसलिए हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो रहा है। ये बातें आचार्य विनित वत्सल ने बृहस्पतिवार को श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कहीं।
आचार्य विनित वत्सल ने श्री कृष्ण ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से यह संदेश दिया है कि प्रकृति हमें अन्न, जल, वायु और जीवन देती है। इसलिए इसकी पूजा करना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान आचार्य ने श्रद्धालुओं से गाय, गंगा, गायत्री, गीता व गोविंद पांचों की पूजा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर यजमान राजेश, कांशी राम खंडूजा, अवतार मुनियाल, ओम प्रकाश, वेद प्रकाश आनंद, राजेश गोलानी, अरुण कुमार गोयल, हरिओम हरजाई, नत्थू राम चांदना, लक्ष्मण दास, सतपाल तलवार, हरीश आनंद, गिरीश दुआ, ओम प्रकाश सूरी, यशपाल मग्गो, नरेंद्र , भूपेंद्र चड्ढा, राज कालिया, मनोज सूरी, गोविंद मोहन, गौरव कोहली, प्रेम भाटिया, मधु साहनी, उर्मिला रावत, मिन्नी जायसवाल, रीतु कालड़ा आदि मौजूद रहे।