फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा सुनने के साथ उसका मनन भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में 35वें मूर्ति स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य विनीत वत्सल ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने के साथ उसका मनन भी जरूरी है। धर्म-कर्म, मंदिर जाना, पूजा करना, व्रत करना तभी सफल होता है, जब हम सत्य के मार्ग पर चलते हुए प्रभु का अनुसरण करते हैं। जहां छल-कपट, झूठ-फरेब होता है, वहां प्रभु कृपा नहीं होती। उन्होंने कहा कि सांसारिक रिश्ते स्वार्थ के होते हैं, इसलिए उनसे अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए।
विज्ञापन

कथा के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने मैंने मांग लिया प्रेम वाला कंगना..., आओ आओ हरिओम मेरे अंगना... मुझे ऐसी लगन तू लगा दे... जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान वेद प्रकाश आनंद, राजेश गोलानी, अरुण कुमार गोयल, हरिओम हरजाई, नत्थू राम चांदना, लक्ष्मण दास, सतपाल तलवार, हरीश आनंद, गिरीश दुआ, ओम प्रकाश सूरी, यशपाल मग्गो, नरेंद्र, भूपेंद्र चड्डा, राज कालिया, मनोज सूरी, गोविंद मोहन, गौरव कोहली, प्रेम भाटिया, मधु साहनी, उर्मिला रावत, मिन्नी जायसवाल, विरेंद्र कपूर, रीतू कालड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें