फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘क्वालिटी एंटीनेटल केयर’ से होगी देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘क्वालिटी एंटीनेटल केयर’ से होगी देखभाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राज्य के गांवों में में गर्भवती महिलाओं को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने के लिए ग्राम स्वराज योजना के तहत ‘क्वालिटी एंटीनेटल केयर’ प्रोग्राम संचालित किया जाएगा। योजना के पहले चरण में हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले का चयन किया गया है। योजना के तहत इन दोनों जिलों के एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए तेजी से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक मनोज झालानी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, राज्य परियोजना निदेशक युगल किशोर पंत और निदेशक डॉ. अंजली नौटियाल के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करके ग्राम स्वराज योजना के तहत संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही निर्देशित किया कि गांव में गर्भवती महिलाओं को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए प्रसव से पूर्व गर्भवती महिलाओं की चार बार जांच होना जरूरी हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बनाई गई नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि एक से लेकर छह साल तक के बच्चों की आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूल स्वास्थ्य समिति की ओर से मेडिकल जांच कराई जाए। उन्होंने 15 अगस्त को पूरे देश में चलाए जा रहे कृमि उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र से मिले निर्देशों के आधार पर योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें