फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट के अभ्यर्थी कल तक कर सकेंगे ऑनलाइन प्रतिवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लैट के अभ्यर्थी कल तक कर सकेंगे ऑनलाइन प्रतिवेदन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
13 मई को तकनीकी खामी के चलते कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का पूरा पेपर हल नहीं करने वाले छात्रों को एक बार फिर मौका मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगी स्टडीज कोच्चि को दिए आदेश के बाद अब अभ्यर्थी 27 मई की शाम सात बजे तक ऑनलाइन प्रतिवेदन दे सकते हैं।
13 मई को दून के डीडी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में भी तकनीकी खामी के चलते करीब 20 मिनट की देरी से ऑनलाइन परीक्षा शुरू हुई थी। अभ्यर्थियों ने पेपर हल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, लेकिन समय नहीं दिए जाने के चलते उनका पेपर अधूरा रह गया था। मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोच्चि यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रतिवेदन देने का मौका दिया है। इसे लेकर लॉ प्रेप दून के निदेशक एसएन उपाध्याय ने बताया कि मामले में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति बनाई गई है।
विज्ञापन

परीक्षा के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे। शिकायतों और उसके समाधान की रिपोर्ट बुधवार को कोर्ट के सामने प्रस्तुत की जाएगी। जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

मालूम हो कि देश में क्लैट के जरिये 2342 लॉ की सीट भरी जानी हैं। जिसमें ऑल इंडिया कोटे की 1480, राज्य की 604 तथा विशेष श्रेणी के कोटे की 258 सीटें शामिल हैं।
---
यहां देना होगा प्रतिवेदन
representations@clat.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें