फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधन हटाओ, निगम बचाओ अभियान एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, पेयजल निगम के पदाधिकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ एक मई से ‘प्रबंधन हटाओ निगम बचाओ अभियान’ की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष इंजीनियर राम कुमार के अनुसार राजकीयकरण व एकीकरण के प्रकरण पर सीएम व सीएस की सहमति मिलने के बाद भी प्रबंधन गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसके अलावा डीपीसी के बाद भी पदोन्नति आदेश जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के इस रवैये से आक्रोशित संघ के पदाधिकारियों ने एक मई से प्रबंधन हटाओ, निगम बचाओ अभियान चलाने का एलान किया है। बृहस्पतिवार को धरने में रामकुमार, अरविंद कुमार चतुर्वेदी, अरविंद सजवाण, अजय बैलवाल, भजन सिंह, हरीश जोशी, अशोक कुड़ियाल, सौरभ यार्मा, गीता रावत, जसप्रीत सिंह, रविंद्र नेगी, रविंद्र चौहान, भीम निराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें