दून के छात्र-छात्राओं में लहराया परचम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
देहरादून और हरिद्वार के सभी विकास खंडों में संचालित आदर्श राजकीय उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए जिज्ञासा ज्ञान मेले और क्विज का आयोजन किया। जिसमें दून के छात्र-छात्राओं मॉडल पेश कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
क्विज और प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत किया गया। क्विज में डोईवाला स्कूल के कक्षा छह के छात्र सचिन दूसरे स्थान पर रहे। जबकि हरिद्वार के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। आठवीं के बच्चोें के लिए प्रतियोगिता में तेलपुरा स्कूल सिमरन और सहसपुर स्कूल के छात्र अमित क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। आठवीं के छात्रों के लिए आयोजित क्विज में नागल हटनाला स्कूल के सुशील प्रथम, सहसपुर स्कूल के छात्र देवेश द्वितीय और रायपुर स्कूल के छात्र तीसरे स्थान पर रहे।
मॉडल प्रतियोगिता में सबावाला स्कूल के छात्र उत्सव ने पहला स्थान हासिल किया। लालतप्पड़ स्कूल की हरप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही। तृतीय पुरस्कार तेलपुरा स्कूल के देवेश शर्मा व अंजली सुयाल ने संयुक्त रूप से जीता। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आईआईटी रुड़की की डॉ. स्मिता झा, प्रो. अनिल गौरी शेट्टी, अवनीश त्रिपाठी और दून की जिला शिक्षाधिकारी बेसिक हेमलता भट्ट रहीं।