फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में धान की खरीद हुई 95 फीसदी कम: नेगी प्रदेश की सात राईस मि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने 2017-18 में किसानों से मात्र 54.24 हजार टन धान खरीदा है, जो वर्ष 2016-17 की तुलना में 95 फीसदी कम है। उनका कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान औने-पौने दामों पर अपना धान को बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्रॉस रोड स्थित एक होटल में सोमवार को मीडिया से वार्ता में जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल लगभग 10.53 लाख टन धान खरीदा गया, लेकिन वर्ष 2017-18 में मात्र 54.24 हजार टन धान खरीदा गया। धान खरीद नहीं होने से किसान अपना धान अन्य प्रदेशों एवं जमाखोरों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। इससे सात से आठ मालिकों को राइस मिलें बंद करनी पड़ीं। करोड़ों का मंडी शुल्क के रूप में नुकसान हुआ। साथ ही आढ़तियों को भी नुकसान के रूप में इसकी कीमत चुकानी पड़ी है। वार्ता के दौरान जन संघर्ष मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, ओपी राणा, भीम सिंह बिष्ट, बागेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें