फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

यादव समाज विकास समिति की ओर से रविवार को इंद्रानगर कॉलोनी में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने खूब रंग जमाया। भारतीय कला कर्म में बसी ब्रज की परंपरा में कृष्ण-सुदामा की दोस्ती, राजस्थान का घूमर, कविता, नृत्यगान में बच्चों की मोहक प्रस्तुति दर्शकों को खूब भायी। प्रतियोगिता में नाटक का मंचन, ग्रुप डांस, कविता के अलावा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। नृत्य में प्रतियोगिता में आकृति वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक कृष्ण-सुदामा दूसरे और घूमर नृत्य तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में समिति अध्यक्ष डॉ. एचपी यादव ने विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता के दौरान यादव समाज विकास समिति के महासचिव मनोज यादव, महिला विंग की अध्यक्ष मधु यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें