फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाडी गांव में होगा मसू देवता के मंदिर का नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
विज्ञापन

खाड़ी गांव में मसू देवता मंदिर का नवनिर्माण किया जाएगा। रविवार को मंदिर नवनिर्माण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खत फरटाड़ के एक दर्जन से भी अधिक गांव के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मसू मंदिर का नव निर्माण लकड़ी और पत्थरों से किया जाएगा। मंदिर को महासू देवता के मंदिरों की तर्ज पर बनाया जाएगा। मंदिर के बाहरी और भीतरी दीवारों पर कई देवी-देवताओं के चित्र उकेरे जाएंगे। वर्तमान में बना हुआ मंदिर 30 साल से पुराना है। मंदिर निर्माण के लिए हिमाचल से कारीगर को बुलाया जाएगा। बैठक में मंदिर नवनिर्माण को लेकर समिति का भी गठन किया गया। जिसमें भगत सिंह तोमर अध्यक्ष, गोवर्धन तोमर उपाध्यक्ष, श्याम सिंह तोमर सचिव, विजेंद्र सिंह तोमर सह सचिव, वीरेंद्र तोमर कोषाध्यक्ष चुने गए। मंदिर की देखरेख के लिए बनाई गई समिति में सुनील तोमर अध्यक्ष, शूरवीर तोमर उपाध्यक्ष, अनुज नौटियाल, राजेश, मेहर सिंह, कलम सिंह, वीरेंद्र, पूरण सिंह, खेम सिंह, नरेंद्र, तुमन, मोहन लाल, मुन्ना फागुणियां को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें