एक माह तक सहारनपुर नहीं जाएगी पेसेंजर ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून स्टेशन से प्रतिदिन चलने वाली पेसेंजर ट्रेन एक माह तक सहारनपुर नहीं जाएगी। रेल लाइन का मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने 31 मार्च तक पेसेंजर ट्रेन को देहरादून से लक्सर के बीच चलाने का फैसला लिया है।
स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि सहारनपुर को जाने वाली पेसेंजर ट्रेन (54342) देहरादून स्टेशन से निर्धारित समय सुबह 7.45 बजे से रोजाना चलेगी लेकिन लक्सर स्टेशन से ही वापस होगी। लक्सर से आगे रेल लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है। इससे रेलवे ने 31 मार्च तक ट्रेन को लक्सर से आगे रद्द किया है।