फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनडोर स्टेडियम को मिले 1.39 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

परेड मैदान में बन रहे इनडोर स्टेडियम के लिए सरकार ने 1.39 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे स्टेडियम के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। स्टेडियम के लिए कुल 14.39 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसकी अंतिम किश्त के रूप में राज्य सरकार ने यह धनराशि जारी की है।
जिला खेल कार्यालय के पास बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम में आठ बैडमिंटन कोर्ट, एक बॉक्सिंग रिंग और दर्शक दीर्घा का निर्माण होगा। इसके अलावा यहां बास्केटबाल, वॉलीबाल समेत अन्य इनडोर गेम्स का आयोजन भी किया जा सकेगा। कुल 14.39 करोड़ के स्टेडियम के निर्माण में 8.10 करोड़ की लागत आएगी, जबकि अन्य कार्यों पर 6.28 करोड़ का खर्च होगा। इसमें केंद्र सरकार को कुल आठ करोड़ की धनराशि देनी है, जिसमें से 2.5 करोड़ करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। वहीं, राज्य सरकार भी 6.39 में से पांच करोड़ की धनराशि जारी कर चुकी थी। अब सरकार ने अंतिम किश्त के 1.39 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। संयुक्त सचिव अतर सिंह ने आदेश जारी करते हुए स्वीकृत मदों के तहत धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
परेड मैदान में इनडोर स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। अभी विभाग के पास परेड मैदान में एक इनडोर स्टेडियम है, जहां बैडमिंटन के तीन कोर्ट हैं। साथ ही यहां दर्शकों के बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। बॉक्सिंग जैसे अन्य खेलों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इनडोर स्टेडियम बनने के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर गेम्स आसानी से हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें